Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: तुला वालों का होगा ब्रेकअप, कैसा बीतेगा शेष राशि वालों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Published : Jun 16, 2025, 06:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: 16 जून, सोमवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे। पढ़ें आज का राशिफल। 

PREV
113
16 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: 16 जून 2025 को मेष राशि वाले कोई बड़ा सौदा न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृष राशि वालों की बीमारी ठीक होगी। मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कर्क राशि वाले धर्म-कर्म के कामों में बिजी रहेंगे। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…

213
मेष राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Aries Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। ये लोग दुश्मनों से सावधान रहें और दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा सौदा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

313
वृषभ राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Taurus Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे इनका दिन सुख से बीतेगा।अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है हालांकि शाम तक उसका भी निराकरण हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

413
मिथुन राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Gemini Rashifal)

इस राशि लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। लेकिन इन्हें अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। गलत खान-पान इन्हें बीमार कर सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

513
कर्क राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Cancer Rashifal)

इस राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसके कारण बजट बिगड़ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आज इनकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई भी इन्वेस्टमेंट न करें।

613
सिंह राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Leo Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा लेकिन ये आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।

713
कन्या राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Virgo Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी, पति-पत्नी के बीच कहासुनी संभव है। परिवार में भी क्लेश की स्तिथि बनेगी। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत से बड़ा पद मिल सकता है।

813
तुला राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Libra Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन बढ़ सकती है। उधार दिया पैसा डूब सकता है। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप भी संभव है। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। क्रोध न करें और बिना वजह किसी से विवाद भी न करें।

913
वृश्चिक राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Scorpio Rashifal)

इस राशि के लोग आज इन्वेस्टमेंट से बचें। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होने से अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। बिजनसे की स्थिति भी बेहतर रहेगी। संतान से जुड़े कुछ मामलों में इन्हें सोच-समझकर फैसला लेना होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।

1013
धनु राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Sagittarius Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। अगर कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। बेरोजागारों को मनचाहा रोजगार मिलने के योग हैं।

1113
मकर राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Capricorn Rashifal)

इस राशि के लोगों को जुएं-सट्टे से लाभ हो सकता है लेकिन इन्हें लालच नहीं करना चाहिए। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय हो सकती है। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में नन्हा सदस्य आने से खुशियों का माहौल रहेगा।

1213
कुंभ राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Aquarius Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। अगर कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। बिजनेस में आज की गई डील भविष्य के लिए फायदे का सौदा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

1313
मीन राशिफल 16 जून 2025 (Dainik Pisces Rashifal)

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इन्हें कोई सरकारी कांट्रेक्ट मिल सकता है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में समय बीतेगा जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories