
17 August 2025 Ka Rashifal: 17 अगस्त, रविवार को मेष राशि वाले कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, ये वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। वृष राशि वाले सफलता के लिए अधिक मेहनत करेंगे, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों को उधार दिया पैसा मिल सकता है, इनके निजी संबंधों में सुधार होगा। कर्क राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
इस राशि के लोग आज दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। इन्वेस्टमेंट भी सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, इसे न चूकें।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2025 Parna Date-Time: कब करें जन्माष्टमी का पारण? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
Goga Navmi 2025: गोगा नवमी 17 अगस्त को, जानें पूजा विधि
आज ऑफिस में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन परिणाम उतना नहीं मिलेगा। किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक नहीं है। सुस्ती और थकावट बनी रहेगी। बिजनेस में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले जरूर विचार करें।
पैसों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। निवेश और खरीदारी के अवसर मिल सकते हैं। संबंधों में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन के भी चांस भी मिल सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
आज का दिन दिन सामान्य रहेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। कार्यक्षेत्र पर नई योजना बनेगी और पूरी भी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा खासा लाभ होगा।
आज ऑफिस में किसी बात पर बॉस से कहासुनी हो सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। बिजनेस की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। खुद को किसी मुसीबत में जकड़ा हुआ पाएंगे। संतान की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इस राशि के लोग नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं लेकिन इन्हें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। कोई अच्छा ऑफर जल्दी ही मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अटका हुआ पैसा मिलेगा।
इस राशि के लोगों को अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। सरकारी योजनाओं को लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी।
अगर आप पर कोई कर्ज है तो आज उसे चुका सकते हैं। परिवार के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी। संपत्ति को लेकर विवाद करने से बचें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सामजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।
इस राशि के लोग भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है, इसलिए आप किसी की कही हुई बातों पर पूरा यकीन न करें तो बेहतर रहेगा।
इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में किसी से नोंकझोंक संभव है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन से निकाल दें तो बेहतर रहेगा। अगर कोई पुराना रोग है तो वह फिर से उभर सकता है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में एंजाय करने का मौका मिलेगा।
अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन संभव है। अतिरिक्त धन लाभ होगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा।
आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।