
Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: 17 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वाले को एक्सट्रा इनकम हो सकती है। वृष राशि वालों को अटके हुए काम पूरे होने से खुशी होगी। मिथुन राशि वालों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। कर्क राशि वालों नौकरी में सफलता मिल सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। एक्सट्रा इनकम होने से आर्थिक तंगी दूर होगी। सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। ऑफिस में दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
ऑफिस में सहयोगियों के साथ-साथ अधिकारी भी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। निकट भविष्य में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है, इससे बचें।
आज ज्यादा खर्च आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। पैसों को लेकर किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या अचानक सामने आ सकती है।
इस राशि के लोगों को नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में नए मौके मिलेंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन आपके फेवर में रहेगा। ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
आज गुस्से या जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं।
इस राशि के लोग आज किसी को पैसा उधार न दें। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। लव लाइफ में सुख मिलेगा। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा।स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने से खुशी होगी। आज आप बेवजह मानसिक तनाव महसूस करेंगे।
आज बिजनेस में कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है। करियर के आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। ऑफिस में किसी से विवाद संभव है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क स्थापित होगा जो भविष्य में आपके काम आएगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
आज सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है इसलिए अपने क्रोध औ वाणी पर नियंत्रण रखें। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। संपत्ति में निवेश से लाभ होगा।
आज आप भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। अगर पुराना कोई विवाद है तो वह आज शांति से निपट जाएगा। कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इससे आप थकान महसूस करेंगे।
नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव आपको आज मिल सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल देगा, जिससे आप क्रोधित हो सकते हैं। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता- पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
आज आप बिजनेस प्लानिंग पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। ज्यादा मीठा या मसालेदार खाने से बचें नहीं तो पेट दर्द या अन्य कोई परेशानी हो सकती है।
पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।