Daily Rashifal 2023: 21 दिसंबर 2023 को किन 2 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज-कौन पैसा उधार देने से बचे? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 21 December 2023: 21 दिसंबर गुरुवार को रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि वरियान और परिघ नाम के 3 योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:44 से 03:03 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 20, 2023 3:57 AM IST

Daily Rashifal 21 December 2023: 21 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, पैसा खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। वृषभ राशि वाले बिजनेस में सख्त डिसिजन ले सकते हैं, इनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मिथुन राशि वाले आज किसी यात्रा पर न जाएं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले दूसरों की बातों में न आएं, इन्हें आज संतान से सुख मिलेगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। पैसा खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में चल रही कलह दूर हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि कोई दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बिजनेस के मामलों में कुछ सख्त डिसिजन आप ले सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज यात्रा पर जाना ठीक नहीं है, इसलिए इसका विचार टाल दें। कर्मचारियों के सहयोग से बिजनेस में रुकी हुई गतिविधियाँ फिर से शुरू हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध उत्तम रहेंगे। अगर कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह पूरा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अत्यधिक शारीरिक कार्य करने से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। दूसरों की बातों में न आएं। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप दिल की बजाय दिमाग से फैसले लें। यदि घर में निर्माण संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो उसमें विघ्न आ सकता है। समाज और परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। ज्यादा भावुकता नुकसानदेह साबित होगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन को शांति और राहत मिलेगी। बड़ों की सलाह काम आएगी।

तुला राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पैसों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी हो सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। युवा अपने भविष्य की नई योजना बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके अच्छा लगेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आपका इम्प्रेशन खराब कर सकता है। बिजनेस से जुड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। दिन व्यस्तता भरा हो सकता है।

धनु राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि मशीन या फैक्ट्री से संबंधित बिजनेस में फायदा होगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद संभव है। आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनेगी। कोई करीबी व्यक्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।

मकर राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। आज किसी भी प्रकार का कर्ज न दें। संतान की चिंता हो सकती है। बिजनेस में कॉम्पीटिशन जैसी स्थिति रहेगी। नई संपत्ति खरीदने का विचार मन में आएगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। बिजनेस की स्थिति धीमी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 21 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि सफलता के लिए आप शार्ट कट चुन सकते हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। घर की छोटी-छोटी बातों को ज्यादा न खींचें। आपकी कोई छिपी हुई प्रतिभा सामने आ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। किसी को भी पैसा उधार न दें।


ये भी पढ़ें-

Love Horoscope 2024: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों में से साल 2024 में किसकी होगा ब्रेकअप? जानें लव राशिफल से


Love Horoscope 2024: कर्क, सिंह और कन्या में से किस राशि वालों को मिलेगा परफेक्ट लाइफ पार्टनर? जानें लव राशिफल 2024 से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!