24 December 2023 Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी करियर अपॉर्चुनिटी-किसे होगा इन्वेस्टमेंट से फायदा? दैनिक राशिफल से जानें

Daily Horoscope 24 December 2023: 24 दिसंबर, रविवार प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन धूम्र, साध्य और शुभ नाम के 3 योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:24 से 05:43 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 23, 2023 8:18 AM IST

Aaj Ka Rashifal 24 December 2023: 24 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, इन्हें दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें कोई गुड न्यूज मिलेगी। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, युवा तनाव में रहेंगे। कर्क राशि वालों पर लापरवाही भारी पड़ेगी, ये नया वाहन खरीद सकते हैं। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

दैनिक मेष राशिफल (Daily Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, इनकम के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। बिजनेस से जुड़े कामों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर और नौकरी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कमजोरी पर भी काबू पाने में सफल रहेंगे। बातचीत के जरिए भी आप अपना काम निकाल सकते हैं।

दैनिक वृषभ राशिफल (Daily Vrishbha Rashifal)
24 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घुटनों और जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। ज्यादा सोच-विचार करने से फायदे का सौदा हाथ से निकल सकता है।

दैनिक मिथुन राशिफल (Daily Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज घरेलू खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। युवा वर्ग करियर को लेकर तनाव में रहेगा। बिजनेस के तनाव को परिवार पर हावी न होने दें। सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स की कोई समस्या आज हल हो सकती है।

दैनिक कर्क राशिफल (Daily Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आलस्य और लापरवाही के कारण कई काम रुक सकते हैं। बिजनेस में की गईं गलतियाँ भारी पड़ेंगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लाभकारी संपर्क स्थापित होंगे। आप सामाजिक कामों में शामिल हो सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है।

दैनिक सिंह राशिफल (Daily Singh Rashifal)
24 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, अनुभवी लोगों की सलाह आज आपके काम आएगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काम की गुणवत्ता में सुधार लाने की जरूरत है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। इन्वेस्टमेंट से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। दूसरों की बात में आकर स्वयं का नुकसान कर सकते हैं।

दैनिक कन्या राशिफल (Daily Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आप बिजनेस-नौकरी में अधिक बिजी रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। परिवार से जुड़ा कोई विवाद दूर हो सकता है, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। युवाओं को करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

दैनिक तुला राशिफल (Daily Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, दूसरों के विवाद में न पड़ें। बिजनेस से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी। आज आप हर काम को ठीक से पूरा कर पाएंगे।

दैनिक वृश्चिक राशिफल (Daily Vrischik Rashifal)
24 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज आपके अपने ही लोग काम में विघ्न डाल सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। विवाद के चलते कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

दैनिक धनु राशिफल (Daily Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। दूसरों के विवाद में न बोलें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। ससुराल से फायदा होगा।

दैनिक मकर राशिफल (Daily Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज नौकरी में मेहनत अधिक और सफलता कम मिलेगी। बिजनेस में भी यही स्थिति रहेगी। किसी वजह से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपका सुझाव सबको पसंद आएगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपको राहत देगी।

दैनिक कुंभ राशिफल (Daily Kumbh Rashifal)
24 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनेस में नई चुनौतियां आपको परेशान करेगी। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। निजी जरूरतों में कटौती करनी पड़ सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। बड़ी सोच के चलते किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

दैनिक मीन राशिफल (Daily Meen Rashifal)
मीन राशिफल 24 दिसंबर 2023 के अनुसार, खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। आज इन्वेस्टमेंट करने से बचें। परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी असंभव काम के पूरा होने पर मन प्रसन्न रहेगा। अटके हुए पैसे आज मिल सकते हैं। यात्रा पर जानें से बचें, नहीं तो परेशान होना पड़ेगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।


ये भी पढ़ें-

December 2023 Weekly Horoscope: 25 से 31 दिसंबर के बीच किसे होगी एक्सट्रा इनकम-कौन फंसेगा कानूनी मामलों में? जानें साप्ताहिक राशिफल से


Financial Rashifal 2024: शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी, मकर-कुंभ और मीन राशि वालों को किसमें होगा धन लाभ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!