29 December 2023 आज का राशिफल: उधार लेन-देन से बचें मिथुन वाले, तुला वालों को मिलेगी खुशखबरी? दैनिक राशिफल से जानें बाकी राशियों का हाल

Daily Horoscope 29 December 2023: 29 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी रहेंगे। शुक्रवार को धनु, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 28, 2023 8:04 AM IST / Updated: Dec 29 2023, 08:07 AM IST

Aaj Ka Rashifal 29 December 2023: 29 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, बिजनेस के अटके हुए काम पूरे होंगे। वृषभ राशि वाले नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इन्हें राजनीतिक संबंधों का फायदा मिलेगा। मिथुन राशि वाले किसी से पैसा उधार न लें, नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

29 दिसंबर 2023 मेष राशिफल (29 December 2023 Mesh Rashifal)
29 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कोई जरूरी काम अटक सकता है। किसी भी मामले को क्रोध की बजाय शांति से सुलझाने का प्रयास करें। अनुभवी लोगों का सहयोग काम आएगा। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। बिजनेस के काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

29 दिसंबर 2023 वृषभ राशिफल (29 December 2023 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, बिजनेस की नई योजना पर काम शुरू होगा। आज यात्रा पर जाने से बचें। शादी-विवाह की बात आगे बढ़ेगी। एलर्जी जैसी शिकायतें हो सकती हैं। राजनीतिक संबंधों का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

29 दिसंबर 2023 मिथुन राशिफल (29 December 2023 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज कुछ निगेटिव बातें आपका दिन खराब कर सकती हैं। किसी से पैसा उधार न तो लें और न दें। बिजनेस से जुड़ी नई योजना बन सकती है। पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है। लव लाइफ में नोंक-झोंक होती रहेगी। जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करेंगे। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी।

29 दिसंबर 2023 कर्क राशिफल (29 December 2023 Kark Rashifal)
29 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। वर्क प्लेस पर अपनी योजनाएं किसी को न बताएं। पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। अटका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है।

29 दिसंबर 2023 सिंह राशिफल (29 December 2023 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, ग़लतफ़हमियों के कारण रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त होगी। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, तभी सफलता मिलेगी। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। संतान से सुख मिलेगा।

29 दिसंबर 2023 कन्या राशिफल (29 December 2023 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, वर्कप्लेस पर किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा। गैस और कब्ज की समस्या रहेगी। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधान रहें। विद्यार्थियों को करियर संबंधी अच्छी सलाह मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं।

29 दिसंबर 2023 तुला राशिफल (29 December 2023 Tula Rashifal)
29 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी वजह से दिन भर तनाव में बीतेगा। स्वास्थ्य के मामलों को हल्के में न लें, नहीं तो बड़ी बीमारी हो सकती है। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। कोर्ट के जुड़े मामले और बिगड़ सकते हैं। कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

29 दिसंबर 2023 वृश्चिक राशिफल (29 December 2023 Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपको बिनजेस-नौकरी में बड़ी सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

29 दिसंबर 2023 धनु राशिफल (29 December 2023 Dhanu Rashifal)
मिथुन राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। एसिडिटी से परेशान रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्या का घरेलू समाधान भी मिल सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

29 दिसंबर 2023 मकर राशिफल (29 December 2023 Makar Rashifal)
29 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव हो सकता है। किसी प्रकार की चोट लगने का खतरा है। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रॉपर्टी से फायदा होगा।

29 दिसंबर 2023 कुंभ राशिफल (29 December 2023 Kumbh Rashifal)
दैनिक राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, युवा वर्ग बेकार का कामों में उलझा रहेगा, जिससे इनका समय बर्बाद होगा। संपत्ति से जुड़ी कोई बड़ी डील आ फाइनल हो सकती है। अविवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

29 दिसंबर 2023 मीन राशिफल (29 December 2023 Meen Rashifal)
मिथुन राशिफल 29 दिसंबर 2023 के अनुसार, युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पार्टनरशिप सा जुड़ा कोई बिजनेस न करें। खांसी, बुखार की शिकायत हो सकती है। आपकी कही बात किसी को दुख पहुंचा सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी।


ये भी पढ़ें-

1 जनवरी 2024 को भूलकर भी न करें ये 5 काम, नहीं तो साल भर रहेंगे परेशान


Astro Upay: 1 जनवरी 2024 को करे ये 5 काम, पूरे साल रहेंगे खुशहाल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!