Daily Rashifal 2023: 7 दिसंबर 2023 को किसे होगा इन्वेस्टमेंट से नुकसान-किसकी बढ़ेगी सैलरी? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 7 December 2023: 7 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन राक्षस नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। राहुकाल दोपहर 1:37 से 2:57 तक रहेगा। दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें।

 

Manish Meharele | Published : Dec 6, 2023 3:36 AM IST

Daily Rashifal 7 December 2023: 7 दिसंबर, 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को संपत्ति से लाभ होगा, ये हर फैसला सोच-समझकर लें। वृष राशि वाले अपने पार्टनर को हर्ट कर सकते हैं, इनके सैलरी बढ़ सकती है। मिथुन राशि वाले इन्वेस्टमेंट से बचें, इनका दिन थका देने वाला हो सकता है। कर्क राशि वाले लोग इमोशनल फूल बन सकते हैं, इसलिए भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी व्यापारिक यात्रा पर जाने की संभावना है। लव लाइफ ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी किसी बात से पार्टनर को ठेस पहुंच सकती है। अगर आपने शेयर बाजार में निवेश किया है तो नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आपको वेतन में बढ़ोतरी मिल सकती है।

मिथुन राशि राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको नये निवेश से बचना चाहिए। लव रिलेशनशिप में एक-दूसरे के प्रति प्यार और विश्वास बना रहेगा। ऑफिस में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपको किसी नये प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा। आपका दिन व्यस्त और थका देने वाला हो सकता है।

कर्क राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि कुछ लोग आपको इमोशनल फूल बना सकते हैं, इसलिए भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। आपके और पार्टनर के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। आप पेशेवर मोर्चे पर नई चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार रहेंगे। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप मानसिक शांति के लिए किसी आध्यात्मिक स्थान पर जा सकते हैं। निजी जानकारी को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। आज आपका पार्टनर के साथ रोमांचक दिन रहेगा। आपका आत्मविश्वास चरम स्तर पर रहेगा। विवाह के लिए मनपसंद रिश्ता आ सकता है।

कन्या राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको सामाजिक मोर्चे पर हर तरफ से सराहना मिल सकती है। ऑफिस में आपकी योजनाओं का पसंद किया जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको खुशी भी होगी। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

तुला राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आपको कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं जो आपको अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर आपने शेयर बाजार में निवेश किया है तो नुकसान हो सकता है। आपका अपने पार्टनर से झगड़ा भी संभव है। ऑफिस में आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपके पास परिवार के लिए समय नहीं होगा।

वृश्चिक राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मन में कुछ असंतोष हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आज आपके अपने बॉस के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। संपत्ति के मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। आप आलसी और सुस्त महसूस कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा और आपके प्रयास में सफलता मिलेगी। आपकी अपने परिवार के साथ कुछ बहस हो सकती है। लाइफ में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। आज आप कुछ प्राथमिकताएं तय करेंगे और उन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इन्वेस्टमेंट से बचें।

मकर राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के साथ अपने दिन का आनंद उठाएंगे। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार या स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज अच्छा दिन है।

कुंभ राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। वर्क प्लेस पर आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट खराब हो सकता है। निजी जीवन की बातें सार्वजनिक न करें।

मीन राशिफल 7 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप खर्च और कमाई में संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। बहुत अधिक यात्रा करने से सेहत पर असर हो सकता है। आज नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे। संपत्ति सौदे से बड़ी रकम मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-

Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है वार्षिक अंक राशिफल?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!