
Lucky Rashi of 18 October 2024: 18 अक्टूबर, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन से कार्तिक मास की शुरूआत होगी। इस दिन 5 राशि वालों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पुरानी समस्या दूर होगी। ये हैं 18 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ।
वृष वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग 18 अक्टूबर, शुक्रवार को खुशहाल रहेंगे। इन्हें कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन आज खरीद सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई बात परिवार में खुशी का कारण बन सकती है।
कर्क वालों को मिलेगा रोजगार
इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौक मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
कन्या वालों को होगा फायदा
इस राशि के लोगों को 18 अक्टूबर, शुक्रवार को बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। साधु-संतों का संग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अचानक कोई गुड न्यूज इस राशि के लोगों को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
धनु वाले खरीदेंगे नई संपत्ति
इस राशि के लोग 18 अक्टूबर को नई संपत्ति खरीद सकते हैं। इन्हें माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। शेयर बाजार या सट्टे-जुए से आय होगी। नया काम आज शुरू कर सकते हैं।
कुंभ वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को 18 अक्टूबर, शुक्रवार को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। आपके लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। बच्चों से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।