Lucky Rashi 20 January 2025: किसे मिलेगी खुशखबरी-कौन खरीदेगा प्रॉपर्टी?

Published : Jan 20, 2025, 07:00 AM IST
Lucky-Rashifal_20-Jan-2025

सार

20 जनवरी, सोमवार को वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी, बिजनेस, सेहत में लाभ होगा और शुभ समाचार मिलेंगे।

Lucky Rashi of 20 January 2025: 20 जनवरी, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। ये हैं 20 जनवरी 2025 की 5 लकी राशियां- वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ।

वृष वालों को होगा प्रॉफिट

इस राशि के लोगों को 20 जनवरी, सोमवार को बिजनेस में बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। कोई अटका हुआ काम पूरा होने से अतिरिक्त लाभ भी हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। सेहत में भी पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिलेगा। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें आराम मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर दिल हल्का होगा।

सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे इनके परिवार में खुशहाली रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे, जिससे आपको ही फायदा होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच को विवाद है तो वह भी दूर हो सकता है। शॉपिंग में समय बीतेगा।

वृश्चिक वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अगर कोई कर्ज है तो वह चुकता हो सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे सगाई या विवाह के योग हैं। युवाओं का मन धर्म-कर्म की ओर ज्यादा रहेगा।

कुंभ वालों के लिए दिन रहेगा शुभ

इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ आज मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत