Lucky Rashi 20 November 2024: किसे मिलेगा संतान सुख-कौन रहेगा खुशकिस्मत?

Published : Nov 19, 2024, 04:15 PM IST
Lucky-Rashifal_20-Nov-2024

सार

20 नवंबर को वृष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी, बिजनेस, धन लाभ और परिवार में खुशियां आएंगी। जानें और क्या है खास?

Lucky Rashi of 20 November 2024: 20 नवंबर, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए गुड लक बढ़ाने वाला यानी किस्मत चमकाने वाला रहेगा। इनके बैंक बैलेंस में तेजी व इजाफा होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनुभवी लोगों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। ये हैं 20 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ।

वृष वालों का दिन रहेगा शुभ

इस राशि के लोगों के लिए 20 नवंबर, बुधवार का दिन शुभ रहेगा। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने से फायदा होगा और ये नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। फैमिली लाइफ काफी खुशनुमा रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। पहले किए इन्वेस्टमेंट का लाभ भी इस समय मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है, जिससे आपको काफी खुशी होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

मकर वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए लिए भी दिन शुभ है। कोई बड़ी डील होने से उत्साह बना रहेगा। प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई पार्टी या दावत हो सकती है।

कुंभ वालों की दूर होगी परेशानी

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत काफल मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या का निराकरण होगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले सही साबित होंगे। पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। ये दिन आपके लिए यादगार साबित होगा। अच्छी खबर भी मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज