Lucky Rashi 21 February 2025: कौन-सी 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी?

Published : Feb 20, 2025, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_21-Feb-2025

सार

21 फरवरी को मेष, वृष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। धन लाभ, प्रमोशन, खुशियां और टेंशन से मुक्ति मिलेगी। जानिए क्या है आपके लिए खास।

Lucky Rashi of 21 February 2025: 21 फरवरी, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए धन लाभ देने वाला रहेगा। इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। संतान से जुड़ी कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। ये हैं 21 फरवरी की 5 लकी राशियां- मेष, वृष, सिंह, कन्या और कुंभ।

मेष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इन्हें आज बिना मांगे ही बहुत कुछ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मंहगा उपहार मिलेगा या प्रॉपर्टी में से हिस्सा भी मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल बना हुआ है।

वृष वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे सही निर्णय लेने में आसानी होगी। शॉपिंग में समय बीतेगा। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

सिंह वालों को होगी तारीफ

इस राशि के लोगों की उनके अच्छे कामों के लिए तारीफ होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने दोस्तों के मिलकर खुशी होगी। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग आज काफी खुशहाल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी। मामा पक्ष से पैसों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होने से बॉस की शाबाशी मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

कुंभ वाले की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। मनचाहा भोजन मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। अच्छा साहित्य पढ़ने से मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार में कोई छोटा-मोटा गेट-टू-गेदर हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से खुशी मिलेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज