Lucky Rashi 21 October 2024: किसे मिलेगा पैसा-कौन रहेगा खुशहाल?

Published : Oct 20, 2024, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_21-Oct-2024

सार

21 अक्टूबर को मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत और परिवार में खुशियाँ आएंगी। धन लाभ और सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

Lucky Rashi of 21 October 2024: 21 अक्टूबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन 5 राशि वाले लोगों की लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी और इन्हें शुभ फल भी मिलेंगे। इनकी लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। ये हैं 21 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन।

मेष वाले रहेंगे लकी
इस राशि के लोग 21 अक्टूबर, सोमवार को काफी लकी यानी खुशनसीब रहेंगे। इस दिन इन्हें कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। रोजगार मिलने के पूरे-पूरे योग आज बन रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। सेहत में भी पहले से काफी सुधार होगा।

सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान की कोई उपलब्धि पूरे परिवार में खुशी लेकर आएगी। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवारि में सभी आपका सम्मान करेंगे। नौकरी की स्थित पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। धर्म-कर्म के कामों में शामिल होकर अच्छा अनुभव करेंगे। वर्किंग वूमन का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

धनु वालों को मिलेगा सम्मान
इस राशि के लोगों को समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। पुरानी संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं। कोई पुरानी समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा आज हो सकता है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक ड्राइव पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मीन वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के लोगों को सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। नया वाहन या प्रॉपर्टी भी आज खरीद सकते हैं। शेयर बाजार या जुएं-सट्टे से इनकम होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। आपके निर्णय की सभी लोग तारीफ करेंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज