22 मार्च 2025 को कौन बनेगा तकदीरवाला-किसे मिलेगी गुड न्यूज?

Published : Mar 21, 2025, 05:07 PM IST
Lucky-Rashifal_22-March-2025

सार

22 मार्च 2025 को मेष, कर्क, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं।

Lucky Rashi of 22 March 2025: 22 मार्च, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला है। इनके जीवन में एक के बाद एक कईं खुशखबरी आ सकती है। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा, जिससे नया काम शुरू कर सकते हैं। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। दोस्त या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किस्मत का भी पूरा-पूरा सहयोग इस दिन इन राशि के लोगों को मिलेगा। ये हैं 22 मार्च की 5 भाग्यशाली राशियां-मेष, कर्क, सिंह, मकर और मीन।

मेष वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे। इनके जीवन में कोई बड़ी सुखद घटना हो सकती है। इनका मन आध्यात्म की ओर हो सकता है। संतान का सुख देखकर बहुत ही आनंद आएगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। बिजनेस-नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी।

कर्क वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनसे काफी खुश रहेंगे, इन्हें प्रमोशन भी मिल सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार होगा, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। उधार दिए हुए पैसे समय पर मिल सकते हैं।

सिंह वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। किसी धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। धर्म के कामों में पैसा खर्च करके बहुत सुकून मिलेगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। नौकरी-बिजनेस में लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा।

मकर वाले को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नए दोस्त मिल सकते हैं जो भविष्य में फायदा पहुचाएंगे। आपकी सोच पॉजिटिव रहेगी, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। थोड़ा समय दोस्तों के साथ भी बीतेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

मीन वालों को होगा प्रमोशन

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी भी मिल सकती है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसमें भी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज