
Lucky Rashi of 22 October 2024: 22 अक्टूबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन 4 राशि वाले लोगों के जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है। धन लाभ के साथ इन्हें और फायदे भी होंगे। इनका जीवन पहले से काफी बेहतर होगा। ये हैं 22 अक्टूबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ।
वृष वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को 22 अक्टूबर, मंगलवार को कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट का योग भी इस दिन बन रहा है। काफी समय से अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
कन्या वालों को मिलेगा सम्मान
इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पति-पत्नी के बीच का विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी के टारगेट तय समय पर पूरे होंगे, जिससे तनाव कम होगा।
वृश्चिक वाले रहेंगे लकी
इस राशि के लोग आज खुशकिस्मत यानी लकी रहेंगे। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। इस राशि के लोग प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा कर सकते हैं। आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे जो भविष्य के लिए सही साबित होगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
कुंभ वालों को मिलेगी तारीफ
इस राशि के लोगों को 22 अक्टूबर, मंगलवार को अपने काम के लिए तारीफें मिलेंगी। शेयर बाजार या जुएं-सट्टे से अतिरिक्त आय होगी। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। कोई मंहगा उपहार भी इन्हें मिल सकता है। पैसों के मामले में आज ये काफी खुशकिस्मत साबित होंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।