Lucky Rashi 26 December 2024: कौन शुरू करेगा नया काम-किसे मिलेगी बिग अचीवमेंट?

Published : Dec 25, 2024, 04:10 PM IST
Lucky-Rashifal_26-Dec-2024

सार

26 दिसंबर को वृष, कर्क, तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नए काम की शुरुआत, बड़ी डील, धन लाभ और सफलता के योग हैं। जीवन में खुशहाली और सेहत अच्छी रहेगी।

Lucky Rashi of 26 December 2024: 26 दिसंबर, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए लकी यानी शुभ रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। धन लाभ के साथ-साथ अन्य कईं फायदे भी होंगे। ये हैं 26 दिसंबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, कर्क, तुला और मीन।

वृष वाले शुरू करेंगे नया काम

इस राशि के लोगों 26 दिसंबर, गुरुवार को नया काम शुरू कर सकते हैं। वर्क प्लेस यानी ऑफिस में इनके काम की तारीफ होगी। अधिकारी इनका प्रमोशन भी कर सकते हैं। बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है। सेहत से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

कर्क वालों करेंगे बड़ी डील

इस राशि के लोग 26 दिसंबर, गुरुवार को बिजनेस मे कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे इन्हें भविष्य में लाभ होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से पैसों की मदद मिलने से तंगी दूर होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। किसी की मदद करने का मौका भी मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

तुला वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को पहले किए गए कामों से धन लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा भी मिल सकता है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदे का सौदा मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए समय अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।

मीन वालों को मिलेगी सफलता

परिवार में कोई कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। मंहगा उपहार भी मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन शुभ है। संतान की कोई उपलब्धि समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। सोचे हुए काम जरूरी काम समय पर पूरे होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से