Lucky Rashi 26 November 2024: कौन-सी 5 राशि वाले रहेंगे किस्मत वाले?

Published : Nov 25, 2024, 04:15 PM IST
Lucky-Rashifal_26-Nov-2024

सार

26 नवंबर, मंगलवार को मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ। धन लाभ, नौकरी में तरक्की, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और प्रेम संबंधों में खुशियां मिलने के योग।

Lucky Rashi of 26 November 2024: 26 नवंबर, मंगलवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दिन इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें इन्हें सफलता मिल सकती है। ये हैं 26 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, तुला, मीन।

मेष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 26 नवंबर, मंगलवार को धन लाभ के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार और समाज में आपकी तारीफ होगी। अटके हुए कामों में गति आएगी। हर काम सोच-समझकर करेंगे तो इसमें सफलता भी जरूर मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग काफी खुशहाल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी का विवाह या सगाई आदि शुभ कार्य हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेरोजागारों को रोजगार मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

सिंह वालों को टारगेट होंगे पूरे

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। किसी अच्छे काम के लिए सम्मान मिलेगा।

तुला वाले खरीदेंगे नई संपत्ति

इस राशि के लोग नई संपत्ति खरीद सकते हैं, जिससे इन्हें भविष्य में फायदा होगा। कानूनी मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार के लोग किसी बात पर आपकी तारीफ करेंगे। संतान की कोई उपलब्धि आपके लिए गर्व का विषय रहेगी। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं।

मीन वाले चुकाएंगे कर्ज

इस राशि के लोग कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे इनका दिल का बोझ हल्का होगा। पहले किए गए कामों का शुभ फल आज मिल सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रेमियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल