Lucky Rashi Today: 28 अप्रैल 2025 को कौन रहेगा किस्मत का धनी-कौन रहेगा सबसे ज्यादा खुशहाल?

Published : Apr 27, 2025, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_28-April-2025

सार

वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल शुभ है। धन लाभ, नौकरी में तरक्की, पारिवारिक खुशियाँ, यात्रा और व्यापार में सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय, उपहार और संपत्ति में वृद्धि संभव है।

Lucky Rashi Today: 28 अप्रैल, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। इनके लोगों की लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। इन्हें मंहगे उपहार मिल सकते हैं। अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। धन लाभ के कईं योग बनेंगे। ये हैं 28 अप्रैल, सोमवार की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन।

वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। बिजनेस-नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। ऑफिस का माहौल भी आपके पक्ष में होगा। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये दिन बहुत ही शुभ है।

सिंह वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे, ये परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में समय सामान्य होगा। आपका काम सुचारु चल सकता है। कोई पुराना अटका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बिजनेस में आय अच्छी रहेगी। कुछ लाभकारी सौदे होने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा और किसी भी तरह का विवाद नहीं होगा। सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी।

कन्या वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मांगलिक उत्सव में शामिल होने का योग बन रहा है। जमीन के विवादों में सफलता मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको इस महीने कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। परिजनों के साथ बिताने के लिए काफी समय मिल सकता है। किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको स्थायी सम्पत्ति से कोई लाभ मिल सकता है।

धनु वाले खरीदेंगे प्रापर्टी

इस राशि के लोग कोई बड़ी प्रॉपर्टी आज खरीद सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें काफी फायदा होगा। परिवार के सदस्यों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। कहीं कोई यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। जॉब में किस्मत का काफी सहारा मिलेगा। कोई असंभव का टास्क आप पूरा कर सकते हैं। व्यापार के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आज आप पहले से बेहतर तरीके से चीजों को मैनेज कर पाएंगे।

मीन वाले रहेंगे किस्मत के धनी

इस राशि के लोग किस्मत के धनी रहेंगे। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। माता-पिता से सहायता से संतुष्ट रहेंगे। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रुप से ज्यादा स्वस्थ्य और बेहतर महसूस करेंगे। सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी के योग हैं। वाहन या मशीनरी खरीदने पर विचार हो सकता है। कोई बड़ा सौदा आपके सामने आ सकता है। कानूनी मामलों में अड़चनें समाप्त होंगी। संतान से सुख मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से