Lucky Rashi 28 February 2025: कौन रहेगा खुशकिस्मत-किसे मिलेगी तारीफ?

Published : Feb 27, 2025, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_28-Feb-2025

सार

28 फरवरी को वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की, धन लाभ और पारिवारिक खुशियों के योग हैं। कुछ राशियों के लिए बड़ी परेशानी दूर होने के भी संकेत हैं।

Lucky Rashi of 28 February 2025: 28 फरवरी, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इनकी लाइफ से कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ये हैं 28 फरवरी की 4 भाग्यशाली राशियां-

वृष वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क वालों को दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। अगर ये कोई पार्ट टाइम जॉब ढूंढ रहे हैं तो उसमें भी इन्हें सफलता मिल सकती है। मनचाहा भोजन मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य जैसे सगाई या विवाह आदि हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

मीन वालों को होगी प्रशंसा

इस राशि के लोगों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। अगर किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। ननिहाल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद दूर होंगे। समस्याओं का निदान होगा। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज