Lucky Rashi 28 January 2025: किसे मिलेगी जॉब-किसकी चमकेगी किस्मत?

Published : Jan 28, 2025, 10:06 AM ISTUpdated : Jan 28, 2025, 10:07 AM IST
Lucky-Rashifal_28-Jan-2025

सार

28 जनवरी, मंगलवार को 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें धन लाभ के साथ और भी कईं फायदे होंगे। ये 5 राशियां हैं-मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ।

Lucky Rashi of 28 January 2025: 28 जनवरी, मंगलवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोई ऐसी सूचना आपको मिलेगी, जो आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। ये है 28 जनवरी 2025 की 5 लकी राशियां- मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ।

मेष वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें 28 जनवरी, मंगलवार को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य भी इस दिन हो सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क वालों को मिलेगी सक्सेस

इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के विवाद खत्म होंगे। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस दिन मिल सकती है। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।

सिंह वाले शुरू करेंगे नया काम

इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे इन्हें काफी लाभ होगा। इनका थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में बीतेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील होगी। नौकरी की स्थिति भी काफी बेहतर रहेगी।

धनु वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से मन को संतुष्टि मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।

कुंभ वाले की सुधरेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा। अगर कोई पुराना रोग हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। अतिरिक्त इनकम के योग भी बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। थोड़ा समय माता-पिता के साथ बितान से सुकून महसूस होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?