Lucky Rashi 29 November 2024: किसे होगा प्रॉफिट-कौन कर्ज चुकाने में रहेगा सफल?

Published : Nov 28, 2024, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_29-Nov-2024

सार

29 नवंबर, शुक्रवार वृष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। धन लाभ, खुशहाली और सफलता के योग हैं। नौकरी-व्यापार में उन्नति और परिवार के साथ अच्छा समय संभव है।

Lucky Rashi of 29 November 2024: 29 नवंबर, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार यानी शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस-नौकरी में फायदे के योग बन रहे हैं। ये हैं 29 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, सिंह, तुला और कुंभ।


वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 29 नवंबर, शुक्रवार को धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने इन्वेस्टमेंट से भी लाभ के योग इस दिन बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि इनके लिए सम्मान की बात रहेगी। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने को मिलेगा, इनका इनका सम्मान भी होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग 29 नवंबर, शुक्रवार को खुशहाल रहेंगे यानी इनकी समस्याएं कम हो सकती है, जिससे ये राहत की सांस लेंगे। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है। प्रेमियों के लिए ये दिन यादगार बन सकता है क्योंकि इनके प्यार पर घर वालों की मुहर लग सकती है।

तुला वाले चुकाएंगे कर्ज

इस राशि के लोग अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे से बहुत खुश होंगे। ये अपनी फैमिली के साथ किसी मनोरजंक यात्रा पर भी जा सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी ये लोग खरीद सकते हैं। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।

कुंभ वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग कोई नई प्रॉपर्टी इस समय खरीद सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको खुश कर देगी। संतान से सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार भी आज मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से