Lucky Rashi 9 January 2025: कौन शुरू करेगा नया बिजनेस-किसे मिलेगी गुड न्यूज?

Published : Jan 08, 2025, 04:10 PM IST
Lucky-Rashifal_9-Jan-2025

सार

9 जनवरी 2025 को मेष, कर्क, कन्या और मीन राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। धन लाभ, खुशियां और सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।

Lucky Rashi of 9 January 2025: 9 जनवरी, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ दूसरे भी फायदे होंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ भी पहले से बेहतर रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ये हैं 9 जनवरी 2025 की 4 लकी राशियां- मेष, कर्क, कन्या और मीन।


मेष वाले शुरू कर सकते हैं नया काम

इस राशि के लोग 9 जनवरी, गुरुवार को कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। व्यर्थ की झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। आज लिए गए निर्णय सही साबित होंगे, जिसका फायदा निकट भविष्य में मिलेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से कोई महंगा उपहार मिलेगा।

कर्क वाले को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 9 जनवरी, गुरुवार को धन लाभ के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा भी मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए ये दिन बहुत ही शुभ है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। परिवार में किसी नन्हें सदस्य के आने से खुशियां रहेंगी। अगर किसी रोग से परेशान है तो उसमें भी आराम मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने की उम्मीद है।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे इनका बड़ा टेंशन दूर हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिसके चलते नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। भाई-बहन भी आपके पक्ष में रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ इस दिन हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

मीन वाले करेंगे धर्म कार्य

इस राशि के लोगों का रुझान धर्म-कर्म के कामों पर ज्यादा रहेगा। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। परिवार और समाज मे मान-सम्मान मिलेगा। जैसा भोजन आप चाहते हैं, वैसा ही मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत ही खुश रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत