1 जून 2025 का राशिफल, Aaj ka Rashifal: किसे होगी एक्सट्रा इनकम-कौन रहेगा टेंशन फ्री? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 31, 2025, 03:44 PM IST

Lucky Rashi of 1 June 2025: 1 जून, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में बड़ी डील होगी।  लव लाइफ के मामलों में भी सफलता मिलेगी। ये हैं 1 जून की 4 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, धनु और मीन।

PREV
15
1 जून 2025 का लकी राशिफल

Lucky Rashi of 1 June 2025: 1 जून, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा। इनके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं रहेंगी। पैसों के मामले में भी ये काफी लकी रहेंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लव लाइफ के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। ये हैं 1 जून की 4 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, धनु और मीन।

25
मेष राशिफल 1 जून 2025 (Aries Horoscope Today)

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को कोई विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र के मुलाकात हो सकती है, जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा।

35
कर्क राशिफल 1 जून 2025 (Cancer Horoscope Today)

युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी। बड़ों के अनुभव और सलाह आपके बहुत काम आएगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन बहुत शुभ है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर बने रहेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

45
धनु राशिफल 1 जून 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

कार्यकुशलता के बल पर आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों से बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में काम आएगी।

55
मीन राशिफल 1 जून 2025 (Pisces Horoscope Today)

आज आपको संपत्ति की खरीद-फरोख्त से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। पति-पत्नी के सामंजस्य से घर का माहौल सुखद रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। अगर जीवन में कोई तनाव है तो उससे राहत मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories