5 जून 2025 का राशिफल, Aaj ka Rashifal: किसे मिलेगी खुशखबरी-बिजनेस में कौन रहेगा सफल? पढ़ें Today Horoscope

Published : Jun 05, 2025, 06:00 AM IST

Lucky Rashi of 5 June 2025: 5 जून, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी।  युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सही सलाह मिलेगी। ये हैं 5 जून की 4 भाग्यशाली राशियां- वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु।

PREV
16
5 जून 2025 का राशिफल

Lucky Rashi of 5 June 2025: 5 जून, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दिन ये जो भी काम करेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर साबित होगी। इन राशि वालों को मनपसंद जीवन साथी मिल सकता है। इस राशि के युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के लिए सही सलाह मिल सकती है। ये हैं 5 जून की 4 भाग्यशाली राशियां- वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु।

26
वृष राशिफल 5 जून 2025 (Taurus Horoscope Today)

इस राशि के लोग आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे इन्हें लाभ होगा। साथ ही इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं इन्हें अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, इन्हें कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भी शामिल होंगे।

36
कर्क राशिफल 5 जून 2025 (Cancer Horoscope Today)

इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार आएगा। बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे नई जानकारी मिलेगी जो भविष्य में आपके काम आएगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे।

46
कन्या राशिफल 5 जून 2025 (Libra Horoscope Today)

बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार सफलता मिलगी। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। लाइफ स्टाइल में कुछ पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी करेंगे।

56
वृश्चिक राशिफल 5 जून 2025 (Scorpio Horoscope Today)

बिजनेस के मामलों में यात्रा पर जाना पड़ेगा जो आपके लिए ठीक भी रहेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी योजना बताने से उचित सलाह मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है।

66
धनु राशिफल 5 जून 2025 (Sagittarius Horoscope Today)

अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात दिल खुश कर देगी। लोकप्रियता के साथ-साथ आपके जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। अधूरे काम पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories