Daily 2023 Rashifal: 26 नवंबर 2023 को किसे होगा बिजनेस में नुकसान, किसे होगा लॉटरी-सट्टे से फायदा? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 26 November 2023: 26 नवंबर, रविवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Nov 25, 2023 8:45 AM IST

Daily Rashifal 26 November 2023: 26 नवंबर, राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले काम में जल्दबाजी न करें और खान-पान में सावधानी रखें। वृषभ राशि वालों के मन में गलत विचार आ सकते हैं, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, ये प्रेम सम्बन्धों में जल्दबाजी न करें। कर्क राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आलस के कारण आपके कईं काम अटक सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बिजनेस में लाभ होगा। काम के दौरान जल्दबाजी बिल्कुल न करें। न चाहते हुए खर्च बढ़ सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-पीला

वृष राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Vrisbha Rashifal)
आज आपके काम को लेकर कोई आलोचना कर सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। मन में कई तरह के गलत विचार आ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। बिजनेस में मंदी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े कामों में रूचि जागेगी। प्रेम सम्बन्धों में जल्दबाजी नहीं करें। समय का पूरा उपयोग करें। परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- बैंगनी

कर्क राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज का दिन बिजनेस के लिए अति उत्तम है। धन लाभ होगा। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्र के साथ मेल-जोल ज्यादा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकेत हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

सिंह राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा। किसी से सहयोग की अपेक्षा नहीं करें। परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। दोपहर बाद अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। खेल तथा मनोरंजन में समय बीतेगा। धन का लाभ होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी

कन्या राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपके काम बड़ी आसानी से होते चले जाएंगे। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। सामाजिक कामों में सभी का सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- भूरा

तुला राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज किसी दूसरे के सहयोग से आपको धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन भी अच्छा रहेगा। लोगों की गलत संगत से दूर रहें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सट्टा-लॉटरी आदि चीजों में किस्मत आजमा सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज किसी बात पर पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। बेकार की चिंता में दिन कटेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-स्लेटी

धनु राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। अहंकार का भावना मन में आने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। धर्म के कामों में मन लगेगा और पैसा भी खर्च होगा। कुछ अनचाहे काम आज आपको करना पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

मकर राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरी और बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। बेवजह परिजनों के मन में एक-दूसरे के प्रति कटुता आ सकती है। अचानक घर में कोई मेहमान आ सकते हैं। परिवार के फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा

कुंभ राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको धन लाभ के कईं मौके मिल सकते हैं। परिवार का हर मामले में आपको सहयोग मिलेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से या मित्र से अच्छी खबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल

मीन राशिफल 26 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आपको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा, तभी काम में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ेगी। बड़े फैसले अनुभव के आधार पर लें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी


ये भी पढ़ें-

Dev Diwali 2023: कब है देव दिवाली, इस दिन कैसे करें दीपदान? जानें विधि और शुभ मुहूर्त


Vivah Muhurat 2024: नोट करें साल 2024 के विवाह के सभी शुभ मुहूर्त



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!