किन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा खराब? पढ़ें 12 अक्टूबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Oct 11, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_12-Oct-2024

सार

12 अक्टूबर, शनिवार का दिन मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। जानिए, ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से कैसा रहेगा इन राशियों के लिए दिन और किन बातों का रखना होगा ध्यान।

Aaj Ki Unlucky Rashi 12 October 2024: 12 अक्टूबर, शनिवार का दिन 3 राशि वालों के लिए बेहद खराब रहने वाला है। इन 3 राशि के लोग किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मिथुन वाले को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 12 अक्टूबर, शनिवार धन हानि का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में घाटा हो सकता है और शेयर बाजार में नुकसान के योग बन रहे हैं। आता हुआ पैसा अटक सकता है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा और जरूरी काम नहीं हो पाएंगे। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है, जिसके कारण परिवार वाले भी परेशान रहेंगे। संतान को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

वृश्चिक वाले फंस सकते हैं षड़यंत्र में
इस राशि के लोग 12 अक्टूबर, शनिवार को किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं। इन्हें दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ घटना-दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। समय अनुकूल नहीं है इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दूसरों के विवाद में भूलकर भी हस्तक्षेप न करें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। पैसों से जुड़े मामलों से आज दूर रहें तो अच्छा रहेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति बिगड़ सकती है।

मीन वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोग की सेहत 12 अक्टूबर, शनिवार को अचानक बिगड़ सकती है। विवादों से दूर रहें। कोई बड़ा निर्णय गलत साबित हो सकता है, जिसके कारण परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है क्योंकि इन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद से संबंधित नुकसान हो सकता है। सेहत की बातों को नजरअंदाज न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 16 December 2025: सूर्य बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से
100 साल बाद गुरु-शुक्र का संयोग, 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!