किन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट? पढ़ें 13 अक्टूबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Oct 12, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_13-Oct-2024

सार

13 अक्टूबर, रविवार को मेष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत, धन और रिश्तों में परेशानी संभव है, सावधानी बरतें।

Aaj Ki Unlucky Rashi 13 October 2024: 13 अक्टूबर, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ावा वाला रहेगा। ये किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। छोटी सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले फसेंगे परेशानी में
इस राशि के लोग 13 अक्टूबर, रविवार को किसी परेशानी में फंस सकते हैं। कोई पुराना रोग फिर से परेशान करेगा। जो लोग विदेश में रहते हैं उनके लिए नई समस्या हो सकती है। संतान को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत बिगड़ने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

कर्क वाले रहेंगे बदकिस्मत
इस राशि के लोग आज अनलकी यानी बदकिस्मत रहेंगे। ये किसी षड़यंत्र में भी फंस सकते हैं। इस दिन इन्हें को भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। बिजनेस में कोई बड़ी हानि हो सकती है। व्यर्थ के मामलों से दूर रहने में ही भलाई है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक वाले लेंगे गलत निर्णय
इस राशि के लोग आज कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद हट सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों के कारण कोई टेंशन बनी रहेगी।

कुंभ वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों की धन हानि होने की आशंका बन रही है। सेहत की बातों को नजरअंदाज न करें। मामा पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आप विचलित हो सकते हैं। कोई जरूरी काम आज अटक सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में परेशानी होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज