15 अक्टूबर 2024 को कौन-सी 5 राशि वाले रहें सावधान? जानें अनलकी राशिफल से

15 अक्टूबर, मंगलवार को 5 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। मेष, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक नुकसान और पारिवारिक क्लेश शामिल हैं।

Manish Meharele | Published : Oct 14, 2024 8:43 AM IST

Aaj Ki Unlucky Rashi 15 October 2024: 15 अक्टूबर, मंगलवार का दिन 5 राशि वालों के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। इस राशि वाले लोगों के जीवन में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। कोई पुराना रोग फिर से परेशान करेगा। परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को होगी परेशानी
इस राशि के लोग 15 अक्टूबर, मंगलवार को किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। प्रेमियों के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई बड़ा निर्णय गलत साबित होगा, जिससे कारण परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। सेहत का ध्यान रखें।

Latest Videos

मिथुन वालों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को 15 अक्टूबर, मंगलवार को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। हाथ आता हुआ पैसा अटक सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है।

कन्या वाले की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वर्कप्लेस पर किसी से विवाद हो सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। लव लाइफ से जुड़े मसलों पर परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना का भय रहेगा।

तुला वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 15 अक्टूबर को धन हानि हो सकती है। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, टारगेट का प्रेशर बढ़ सकता है। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ेगा। संपत्ति विवाद को लेकर बिगड़ सकती है। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप हो सकता है।

कुंभ वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 15 अक्टूबर को बुरी खबर सुनने को मिलेगी। व्यर्थ के मसलों में आप उलझ सकते हैं। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है, किसी को भी पैसा उधार न दें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

SCO Summit: क्या है शंघाई सहयोग संगठन, भारत के लिए क्यों है जरूरी । S Jaishankar in Pakistan
Bahraich: हाथ में पिस्टल लेकर STF चीफ Amitabh Yash ने दंगाइयों को दौड़ाया
India Canada Row: भारत कनाडा के बिगड़ते रिश्तों का क्या होगा भारतीयों पर असर?
महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएगा रिजल्ट। Maharashtra Jharkhand Election
सलमान खान, सगुनप्रीत, कौशल... कौन-कौन है लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट?