Unlucky Rashi Today: 17 अप्रैल 2025 को किस राशि वालों को होगा अपमान-कौन रहेगा परेशान?

Published : Apr 16, 2025, 04:15 PM IST
UnLucky-Rashifal_17-April-2025

सार

17 अप्रैल, गुरुवार मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए कठिन रहेगा। कार्य बिगड़ सकते हैं, पारिवारिक क्लेश, व्यावसायिक परेशानियां और सम्मान हानि संभव है। स्वास्थ्य समस्याएँ, यात्रा कष्ट और बड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Unlucky Rashifal 17 April 2025: 17 अप्रैल, गुरुवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। इनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों के काम में दखल देना इन्हें भारी पड़ सकता है। घर में क्लेश की स्थिति बनेगी। बिजनेस-नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ये लोग किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की बात न मानना इन्हें भारी पड़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो कष्ट का अनभव होगा। ये हैं 17 अप्रैल, गुरुवार की 4 अनलकी राशियां- मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ।

मेष वाले रहेंगे असफल

इस राशि के लोगों को आज किसी बड़ी असफलता का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंध भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी में टारगेट का प्रेशर बना रहेगा। पति-पत्नी का विवाद बड़ा रूप ले सकता है। बिजनेस में कोई निर्णय गलत हो सकता है। परिवार वालों के दवाब में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

मिथुन वालों के सम्मान में आएगी कमी

इस राशि के लोगों के जीवन में मान-सम्मान की कमी आ सकती है, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इनकी कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप हो सकता है। इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पड़ोसियों से विवाद संभव है। यात्रा पर जाना काफी कष्टदाई रहेगा। मन में उदासी बनी रहेगी।

सिंह वाले रहेंगे परेशान

इस राशि के लोग सरकारी अधिकारियों के कारण परेशान रहेंगे। किसी बात को लेकर कापी देर तक इंतजार करना पड़ेगा। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी। स्वयं की सेहत में भी अचानक गिरावट आ सकती है। मौसमी बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

कुंभ वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं होंगे। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इस विचार को दिमाग के निकाल दें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक विवाद सार्वजनिक होने से मान-सम्मान में कमी आएगी। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज