Unlucky Rashi Today: 19 अप्रैल 2025 को कौन-सी 5 राशि वाले रहेंगे बदकिस्मत?

Published : Apr 18, 2025, 04:15 PM ISTUpdated : Apr 19, 2025, 10:51 AM IST
UnLucky-Rashifal_19-April-2025

सार

19 अप्रैल वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। नौकरी, व्यापार, रिश्तों और स्वास्थ्य में समस्याएँ संभव हैं। धन हानि, विवाद, और अप्रिय यात्रा भी हो सकती है। कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

Unlucky Rashifal 19 April 2025: 19 अप्रैल, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के ठीक नहीं है। इनके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। कोई बड़ा काम अटकने से धन हानि भी संभव है। कोई गलत निर्णय भविष्य में नई परेशानी पैदा कर सकता है। बिजनेस-नौकरी में नई समस्याएं पैदा हो सकती है। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं। ये हैं 19 अप्रैल, शनिवार की 5 अनलकी राशियां- वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ।

वृष वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोगों को नौकरी में परेशानी होगी। बिजनेस की स्थिति पहले से और ज्यागा बिगड़ सकती है।  प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी से लेन-देन करें।

कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में बड़ा उलटफेर हो सकता है लेकिन आप कुछ कर नहीं पाएंगे। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। आपकी कोई गुप्त बात लीक हो सकती है जिससे नुकसान संभव है।

सिंह वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान बिजनेस में हो सकता है। नौकरी की स्थिति भी बिगड़ सकती है। इन लोगों को मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। ना चाहते हुए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। पुराने दोस्तों से किसी बात पर बहस हो सकती है।

वृश्चिक वाले रहेंगे उदास

इस राशि के लोग किसी बात को लेकर उदास रहेंगे। संतान की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे, पैसा भी काफी खर्च होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें मनचााह परिणाम नहीं मिलेगा। कोई बुरी खबर सुनकर मन को ठेस लगेगी।

कुंभ वाले रहें सावधान

इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधान रहें, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। शॉपिंग में आपके साथ धोखा हो सकता है इसलिए बिना समझे कोई भी चीज न खरीदें। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज