28 सितंबर 2024 का अनलकी राशिफल, कौन-सी 5 राशि वाले रहें सावधान?

28 सितंबर, शनिवार का दिन मेष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। जानें, किन बातों का रखें ध्यान।

Manish Meharele | Published : Sep 27, 2024 5:55 AM IST

Aaj Ki Unlucky Rashi 28 September 2024: 28 सितंबर, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही खराब रहेगा। किसी विवाद में फंसकर इनका पूरा दिन खराब हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 28 सितंबर, शनिवार को नुकसान हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी खराब रहेगी। घर-परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। ये दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

Latest Videos

मिथुन वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोग 28 सितंबर, शनिवार को किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इस दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।

सिंह वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग 28 सितंबर को सावधान रहें। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। दूसरों के विवाद में आपका नाम आ सकता है, जिसके कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इस दिन लिया गया गलत निर्णय भविष्य में परेशान करेगा।

तुला वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 28 सितंबर को कोई बुरी खबर मिल सकती है। पुराने रोगों के कारण कष्ट सहन करना पड़ेगा। संतान के कारण नई परेशानी खड़ी हो सकती है। कोई भी निर्णय बिना परिवार को बताए न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। हाथ आया पैसा फिसल सकता है।

कुंभ वाले न करें यात्रा
इस राशि के लोग 28 सितंबर को यात्रा करने से बचें। यात्रा पर जाने से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग भी इस दिन बन रहे हैं। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच