
Aaj Ki Unlucky Rashi 5 September 2024: 5 सितंबर, गुरुवार का दिन 5 राशि के लोगों के लिए परेशानी वाला रहेगा। इन्हें इस दिन किस्मत का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। ये दूसरों के मामले में फंस सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…
मेष वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 5 सितंबर को किसी बात को लेकर काफी परेशान रहेंगे। पैसों का नुकसान भी हो सकता है। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात अंदर ही अंदर परेशान करेगी। वाहन सावधानी से चलने की जरूरत है।
कर्क वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग 5 सितंबर को अनलकी रहेंगे यानी किस्मत इनका साथ बिल्कुल भी नहीं देगी। इन्हें लोगों से बुरी बातें सुनने को मिलेगी। इनकी सेहत पहले से बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। दूसरों के विवादों से दूर रहने में ही इनकी भलाई है।
कन्या वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों को टेंशन 5 सितंबर को और ज्यादा बढ़ सकती है। इनके निर्णयों पर परिवार के लोग ही उंगली उठाएंगे। पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद हो सकता है। चाहकर भी कोई जरूरी काम नहीं कर पाने का मलाल रहेगा। पुलिस के मामलों से दूर रहें, यही आपके लिए ठीक है।
वृश्चिक वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग 5 सितंबर को सावधान रहें, दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में भी ध्यान रखने की जररूत है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर में कोई अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से और खराब हो सकती है।
मीन वालों के खुलेंगे राज
इस राशि के लोगों का कोई गुप्त राज 5 सितंबर सबके सामने आ सकता है। जिसके कारण इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। इस राशि वाले अनजान लोगों पर भूलकर भी भरोसा न करें। लव लाइफ से जुड़े मामले और भी बिगड़ सकते हैं। पिता से विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें
अक्टूबर 2024 में कब होगा सूर्यग्रहण, जानें डेट-टाइम, क्या ये भारत में भी दिखेगा?
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।