किन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा अशुभ? पढ़ें 7 अक्टूबर 2024 का अनलकी राशिफल

Published : Oct 06, 2024, 06:00 PM IST
Unlucky-Rashifal_6-Oct-2024

सार

7 अक्टूबर, सोमवार का दिन मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाला है। इन राशियों को धन हानि, पारिवारिक कलह और व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ki Unlucky Rashi 7 October 2024: 7 अक्टूबर, सोमवार का दिन 3 राशि वालों के लिए बहुत ही खराब यानी अशुभ रहने वाला है। इन्हें इस दिन पैसों का नुकसान हो सकता है। समझदारी से लिए गए निर्णय भी गलत साबित होंगे। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा और जरूरी काम नहीं हो पाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मिथुन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को 7 अक्टूबर, सोमवार को सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। संतान का किसी से विवाद हो सकता है, जिससे कारण थाने के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। माता-पिता से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय भी सही साबित होंगे। इस राशि के लोग आज यात्रा करने से बचें, नहीं तो बहुत ज्यादा कष्ट का अनुभव होगा।

कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 7 अक्टूबर, सोमवार को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी जरूरी काम के लिए पैसे कम पड़ सकते हैं, किसी से धन उधार लेना पड़ेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति बिगड़ सकती है। कोई भी नया आज आज शुरू न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। शेयर मार्केट से भारी नुकसान हो सकता है। संतान के कारण समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। संतान से दुख मिलेगा।

मकर वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को 7 अक्टूबर, सोमवार को नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है, इन्हें हर काम सोच-समझकर करना होगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ने से इनका बजट बिगड़ सकता है। यात्रा करने से बचें, नहीं तो परेशानी होगी। बच्चों का विवाद बड़ा रूप ले सकता है। ससुराल पक्ष से बुरी खबर आ सकती है। माता-पिता से किसी बात पर नाराजगी रहेगी। कोई गुप्त बात लोगों के सामने आ सकती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज