आज का राशिफल, 22 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): किसे मिलेगी बुरी खबर-किसकी बिगड़ेगी सेहत? पढ़ें Today Horoscope

Published : May 21, 2025, 05:02 PM IST

Unlucky Rashi of 22 May 2025: 22 मई, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। इनकी टेंशन बढ़ा सकती है। सेहत को लेकर भी समस्या बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन। 

PREV
16
22 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 22 May 2025: 22 मई, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। इनकी लाइफ में दौड़भाग अचानक बढ़ सकती है। कोई नई परेशानी इनकी टेंशन बढ़ा सकती है। सेहत को लेकर भी समस्या बनी रहेगी। बिजनेस-नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा। रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन।

26
वृषभ राशिफल 22 मई 2025 (Taurus Horoscope Today)

संतान पक्ष की ओर से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आज का दिन सतर्कता बरतने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद संभव है। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधान रहें। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। परिजनों से हल्की बहस हो सकती है।

36
सिंह राशिफल 22 मई 2025 (Leo horoscope Today)

ना चाहते हुए भी किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आंखों के रोग परेशान कर सकते हैं। व्यर्थ के कामों में समय न लगाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर मान सम्मान नहीं मिलेगा। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

46
कन्या राशिफल 22 मई 2025 (Virgo Horoscope Today)

इस राशि के लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में समस्या का सामना करना पड़ेगा। बेवजह की यात्रा पर जाना कष्टदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरा समाचार मिल सकता है। भाई- बहनों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी।

56
मकर राशिफल 22 मई 2025 (Capricorn Horoscope Today)

लोन लेने का प्रयास विफल रहेगा। पेट के रोग परेशान करेंगे। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में बड़ी धन राशि लंबे समय के लिए उलझ सकती है। नौकरी में डिमोशन की स्थिति बन सकती है। बिजनेस का कोई नया आइडिया फेल हो सकता है।

66
मीन राशिफल 22 मई (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत का खास ध्यान रखें। इन्वेस्ट करने के हिसाब से दिन ठीक नही है। भाई बहन से किसी बात पर अनबन हो सकती है। किसी प्रियजन से जुड़ी बुरी खबर मिलने से मन उदास रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories