Unlucky Rashi Today: 9 मई को कौन-सी 4 राशि वाले रहेंगे अनलकी, कैसा बीतेगा दिन?

Published : May 08, 2025, 09:55 PM IST

Unlucky Rashi of 9 May 2025: 9 मई, शुक्रवार का दिन वृषभ, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। पैसों की तंगी भी बनी रहेगी। किसी से विवाद की संभावना भी है।

PREV
15
9 मई 2025 का अनलकी राशिफल

Unlucky Rashi of 9 May 2025: 9 मई, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इनके जीवन में कईं तरह की परेशानियां अचानक आ सकती हैं। व्यर्थ के मामलों में इनका समय खराब होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी खराब रहेगी। पैसों की हानि के योग भी इस दिन बन रहे हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय भी गलत साबित होंगे। ये हैं वो अनलकी राशियां- वृषभ, कन्या, धनु और मीन।

25
वृष राशि का आज का राशिफल

इस राशि के लोगों को आज किस्मत का बिल्कुल साथ नहीं मिलेगा। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसे ये बिल्कुल पसंद नहीं करते। घर पर कुछ अनचाहे मेहमान भी आ सकते हैं। बिजनेस में भी कुछ खास तरक्की नहीं कर पाएंगे। पुरानी बातों को यादकर परेशान होंगे।

35
कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का दिन?

इस राशि के लोगों को आज बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने में ही भलाई है नहीं तो समय के साथ-साथ पैसा भी काफी खर्च होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो सकती है, जिसका असर पूरे परिवार पर दिखाई देगा। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है।

45
धनु वाले आज क्या करें-क्या नहीं? जानें राशिफल से

इस राशि के लोग कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं, जिसका नुकसान इन्हें भविष्य में उठाना पड़ेगा। घर वालों की नाराजगी इन पर भारी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें, घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

55
मीन राशि 9 मई 2025 का राशिफल

इस राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो इनका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी बनी हुई है तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। दोस्तों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। बैंक बैलेंस में अचानक कमी आ सकती है, जिससे आप शॉक्ड रह जाएंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories