22 January 2024 Rashifal: शुभ योगों में होगी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, राशि अनुसार कैसा रहेगा दिन? जानें विशेष राशिफल से

22 January 2024 Rashifal: 22 जनवरी 2024 ka अयोध्या में बने मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन अनेक शुभ योग बन रहे हैं, जिनका शुभ प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 21, 2024 9:09 AM IST

22 January 2024 Shubh Yog And Rashifal In Hindi: 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। इस दिन एक नहीं कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन बहुत ही शुभ हो गया है। इन शुभ योगों के चलते ही अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ये दिन चुना गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग भी रहेगा। वहीं मृगशिरा नक्षत्र और उच्च का चंद्रमा भी इस दिन रहेगा। इस दिन सबसे बड़ा योग विष्णु मुहूर्त का है, जो 41 साल बाद आया है। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए 12 राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा…

22 जनवरी 2024 मेष राशिफल (22 January 2024 Mesh Rashifal)
22 जनवरी को अनेक शुभ शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का असर मेष राशि पर भी होगा। इन्हें साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। कोई बड़ी सफलता भी इन्हें आज मिल सकती है। ग्रहों की स्थिति इनके लिए पूरी तरह से अनुकूल है।

22 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (22 January 2024 Vrishbha Rashifal)
22 जनवरी को बन रहे शुभ योगों के चलते इन्हें करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे धन लाभ भी होगा। नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिलता नजर आ रहा है। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा बनी रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी और संतान सुख मिलेगा।

22 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (22 January 2024 Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आध्यात्मिक कामों की ओर रुझान बढ़ेगा। दान-पुण्य करने में रूचि जागेगी। इस दिन ये जो भी काम करेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में बढोत्तरी होगी। अगर कोई सरकारी काम अटके हुए हैं तो वह भी पूरे हो सकते हैं।

22 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (22 January 2024 Kark Rashifal)
शुभ योगों का प्रभाव कर्क राशि वालों को भी होगा। इनकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। इनकी पर्सनालिटी में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। कोई गुड न्यूज भी इन्हें आज मिल सकती है। संतान की उन्नति होगी।

22 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (22 January 2024 Singh Rashifal)
सिंह राशि वालों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में खुशहाली रहेगी। बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। नये लोगों से रिश्ते बनेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है।

22 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (22 January 2024 Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा, सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। नया वाहन या घर खरीदने की योजना बन सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आर्थिक सहयोग भी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

22 जनवरी 2024 तुला राशिफल (22 January 2024 Tula Rashifal)
22 जनवरी का दिन इस राशि के लोगों के लिए काफी खास रहेगा। वर्क प्लेस इनकी तारीफ होगी और मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़े हर काम में सफलता मिलेगी। शत्रु भी मित्र के समान व्यवहार करेंगे। इनके करियर और बिजनेस में भी पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे।

22 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (22 January 2024 Vrischik Rashifal)
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अति शुभ रहेगा।

22 जनवरी 2024 धनु राशिफल (22 January 2024 Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ये दिन विशेष शुभ रहेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करने से बड़ी सफलता इस दिन मिल सकती है। शुभ योगों के चलते इस राशि के लोगों की लव लाइफ में काफी सुधार होगा। साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा।

22 जनवरी 2024 मकर राशिफल (22 January 2024 Makar Rashifal)
इस राशि वालों के लिए आज का दिन काफी लकी रहने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन्हें बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं का अंत होगा और जीवन में खुशहाली आएगी।

22 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (22 January 2024 Kumbh Rashifal)
22 जनवरी का दिन निवेश के लिए काफी शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। कोई उपहार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोई पुराना मित्र उपहार लेकर आ सकता है। बिजनेस वूमन के लिए भी दिन अच्छा है।

22 जनवरी 2024 मीन राशिफल (22 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशि वालों को 22 जनवरी को भौतिक सुख मिलेगा। करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। नया वाहन या प्रॉपर्टी भी इस दिन खरीद सकते हैं। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है।


ये भी पढ़ें-

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या में 23 जनवरी तक रूट डायवर्जन लागू, जानें आज के प्रमुख कार्यक्रम


Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को बनेंगे 12 से अधिक शुभ योग, कैसा होगा इस दिन जन्में बच्चों का भविष्य?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!