Budh Gochar 2025: नवग्रहों में से एक बुध 6 जून को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। बुध का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए इन्हें सावधान होने की जरूरत है।
Budh Rashifal June 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में जो 9 ग्रह हैं, वे सभी एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। इसके राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देता है। बुध ग्रह 6 जून को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। बुध का राशि परिवर्तन 4 राशि वाले लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को बुध के राशि बदलने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए इन्हें सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आने से टेंशन बढ़ सकती है। कोई गलत निर्णय परिवार वालों के सामने आपको विलेन बना सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं और रिस्क वाले काम करने से बचना होगा।
35
सिंह राशि
इस राशि के जो लोग बुद्धि और वाणी से धन कमाते हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस समय इनकी बुद्धि गलत कामों की ओर जा सकती है, जिसके कारण ये किसी कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। परिवार वालों का साथ भी नहीं मिल पाएगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। सोचे हुए काम नहीं होंगे।
45
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। मेहनत के बावजूद भी उसका पूरा परिणाम नहीं मिलेगा। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं वहीं बिजनेस की स्थिति भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। माता-पिता का सहयोग न मिलने से काफी परेशानी होगी।
55
कुंभ राशि
इस राशि के लोग प्रेम प्रसंगों में फंसे हुए हैं, उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बिजनेस और नौकरी के लिए भी समय ठीक नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग किसी स्केंडल में फंस सकते हैं। कोई अपना ही व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। संतान से दुख मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।