Budh Gochar July 2023: बुध ने बदली राशि, 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मिलेगी सफलता

Published : Jul 09, 2023, 02:04 PM IST

Budh Rashifal July 2023: बुध को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। चंद्रमा के बाद यही ग्रह सबसे तेजी से राशि बदलता है। इसे वाणी और बुद्धि का ग्रह कहा जाता है। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होता है। 

PREV
16
बुध का राशिफल जुलाई 2023...

चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह सबसे तेजी से राशि बदलता है तो वह है बुध। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। कभी-कभी इसके राशि परिवर्तन के समय में अंतर आ सकता है। (Budh Gochar July 2023) 8 जुलाई को ये ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क में आ चुका है। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि पर होगा, लेकिन 5 राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें नौकरी, बिजनेस, सेहत, लव लाइफ आदि सभी कुछ मिलेगा। (Budh Rashifal July 2023) आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

26
वृषभ राशि

बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों की रुचि धर्म में अधिक रहेगी। भाइयों के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश से भी धन आ सकता है। समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लोग इनसे इम्प्रेस रहेंगे।

36
कर्क राशि

इस राशि के लोगों को कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। स्टूडेंट्स को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। परिवार में कोई नन्हा सदस्य सदस्य आ सकता है, जिससे खुशियों का माहौल बना रहेगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

46
कन्या राशि

बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को नौकरी में फायदा होगा। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों के लिए मैरिज प्रपोजल आ सकते हैं। इनकम तो बढ़ेगी ही, साथ ही बिजनेस में बड़ी डील भी हो सकती है।

56
वृश्चिक राशि

बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से इस राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। यात्रा देशाटन पर जाने का मौका मिलेगा। इनके लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सफलता दर सफलता मिलेगी।

66
मीन राशि

बुध के प्रभाव से इस राशि वालों को नौकरी और बिजनेस दोनों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सोची समझी रणनीति से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। समय अनुकूल बना रहेगा।

Recommended Stories