Chandra Grahan 2023 Rashifal: चंद्र ग्रहण से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, होगा धन लाभ-मिलेगा प्रमोशन

Published : Apr 28, 2023, 02:38 PM ISTUpdated : Apr 29, 2023, 02:38 PM IST

Chandra Grahan 2023 zodiac effects: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को होगा। इस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा रहेगी, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर माना जाएगा। 

PREV
14
चंद्र ग्रहण का राशिफल...

साल 2023 में दो चंद्र ग्रहण होंगे, जिसमें से एक भारत में दिखेगा और दूसरा नहीं। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां इसका कोई महत्व यानी सूतक आदि मान्य नहीं होगा। (Chandra Grahan 2023 zodiac effects) ये ग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा पर होगा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई न देने के बाद भी राशियों पर इसका प्रभाव माना जाएगा। 3 राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

24
चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि का प्रभाव

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिलेगी। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें मनचाहा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा।

34
चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव

इस राशि के लोगों को भी चंद्र ग्रहण से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने के लिए ये समय बिल्कुल ठीक रहेगा। पहले किए गए अच्छे कामों का फल इस समय मिल सकता है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी पहले से ठीक रहेगी। समय पक्ष का बना रहेगा परिवार में खुशहाली रहेगी। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं।

44
चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों की संपत्ति में वृद्धि होगी। ये लोग नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी ये समय अनूकूल है। नौकरी में मान-प्रतिष्ठा दोनों मिलेगी। स्टूडेंट्स को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अटका हुआ धन भी इस समय मिल सकता है। सभी ओर आपके काम की प्रशंसा होगी। ये समय हर तरह से शुभ फल देने वाला रहेगा।


ये भी पढ़ें…


Badrinath Temple: कितनी चाबियों से खुलता है बद्रीनाथ मंदिर, पहले कौन करता है पूजा, कैसा है प्रतिमा का स्वरूप?


Chandra Grahan 2023 Date-Time: कब होगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Recommended Stories