Dhanu Rashifal Year 2024: क्या साल 2024 में सितारे देंगे धनु राशि वालों का साथ? जानें वार्षिक राशिफल 2024 से

Dhanu Rashi Ke Liye Saal 2024 Kaisa Rahega: धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु, राशि चक्र की नौवीं राशि है। इस राशि के लोग ज्ञानी और हमेशा सच बोलने वाले होते हैं। आगे जानिए साल 2024 धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Manish Meharele | Published : Dec 1, 2023 5:05 AM IST / Updated: Dec 25 2023, 02:26 PM IST

Sagittarius Yearly Horoscope 2024: गणेशजी कहते हैं कि साल 2024 में आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है। व्यापार में भी भारी मुनाफा होगा। बकाया पैसा आसानी से आ जाएगा। इस साल परिवार में मान-सम्मान बना रहेगा। करियर में आपको शुभ समाचार मिलेगा। ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023…

धनु राशिफल जनवरी 2024 (Sagittarius Horoscope for January 2024)
धनु राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने घर, वाहन और अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। अब आपको पूर्व में किए गए सभी अच्छे कार्यों का शुभ फल मिलना शुरू हो जाएगा। सिंगल लोगों को अच्छे रिश्ते के लिए सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपका प्यार बढ़ेगा। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी। नौकरी में सहकर्मी से विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है। सिरदर्द बना रहेगा। 

धनु राशिफल फरवरी 2024 (Sagittarius February 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ होंगे। आपका कोई पुराना सपना पूरा होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद शुभ परिणाम देगी। इस समय आपको नये निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। महीने के मध्य में आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो शादी की बात चलेगी। कोई भी लेन-देन या नई साझेदारी सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा हैं तो सावधानी से काम करें।  

धनु राशिफल मार्च 2024 (Sagittarius March 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, मार्च में धन की आमद अच्छी रहेगी। रिश्तों में विवाद या अलगाव की संभावना है। अनावश्यक विवादों को बढ़ने न दें। इस माह आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस महीने अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आस-पास के लोगों पर पूरी तरह भरोसा न करें। अगर आप अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए समय ठीक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं कहा जा सकता।

धनु राशिफल अप्रैल 2024 (Sagittarius April 2024 Horoscope)
धनु राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने आपका पैसा किसी बीमारी पर खर्च होगा। संतान की ओर से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। इस महीने समय प्रतिकूल है लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। क्रोध और अवसाद न आने दें। पैसों से जुड़े मामलों में भी दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी से ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरी में आपके सहकर्मी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इस माह आपको आंखों से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशिफल मई 2024 (Sagittarius May 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे। व्यापार में प्रगति होगी। इस माह निवेश से बचें। विद्यार्थियों को इस माह उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह अनुकूल समय है। आप खूब पैसा कमाएंगे और खूब प्रसिद्धि भी पाएंगे। आपको सामने से कोई इनाम मिलेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह का इंतजार कर रहे लोगों के लिए रिश्ते आएंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो यह माह शांतिपूर्ण रहेगा। आपके काम से सभी खुश रहेंगे। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। 

धनु राशिफल जून 2024 (Sagittarius June 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने आप ऑफिस की राजनीति से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। इस माह शनि आप पर भारी है। दुर्घटना की भी आशंका है। इस माह आपके लिए स्थाई संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। इस महीने आपको कोई अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रेमियों के लिए इस माह शुभ संकेत मिल रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने की भी आशंका है। आपके फैसले पर कुछ विरोध बढ़ सकता है। 

धनु राशिफल जुलाई 2024 (Sagittarius July 2024 Horoscope)
धनु राशिफल 2024 के अनुसार, आपको अपने ससुराल वालों से कोई बड़ा और मनचाहा उपहार मिल सकता है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। मीडिया, टेक्नोलॉजी और जनसंचार से जुड़े लोगों के लिए यह सुनहरा समय होने वाला है। यदि आप नौकरी में हैं तो आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिनमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भावनाओं के कारण जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस महीने आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे।

धनु राशिफल अगस्त 2024 (Sagittarius August 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने संतान के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकता है। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी में दिक्कतें आएंगी। कृषि मध्यम रहेगी। पत्नी से सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वाहन सुख मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में हैं तो किसी वजह से रिश्ते में खटास आ सकती है। अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे। कारोबार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। 

धनु राशिफल सितंबर 2024 (Sagittarius September 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी। पदोन्नति होगी। कारोबार में परेशानियां दूर होंगी। कृषि क्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। माता को आर्थिक लाभ होगा लेकिन बनते कार्यों में रुकावट आएगी। माह के मध्य में मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को नया साथी मिलने की संभावना है। यदि आप किसी प्रकार का समझौता करने जा रहे हैं तो परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा कर लें। 

धनु राशिफल अक्टूबर 2024 (Sagittarius October 2024 Horoscope)
धनु राशिफल 2024 के अनुसार,  इस माह कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कारोबार मध्यम रहेगा। खेती अच्छी होगी। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के बारे में परिजनों से खुलकर चर्चा हो सकती है। यदि कहीं पैसा फंसा हुआ है तो इस माह वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। 

धनु राशिफल नवंबर 2024 (Sagittarius November 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रोजगार मिलेगा। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में प्रगति होगी। कृषि क्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में परेशानी के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से विरोध रहेगा। लव लाइफ के लिए ये महीना बहुत ही खास रहने वाला है। नई नौकरी ढूंढने का विचार आपके मन में आएगा। अगर आपको अस्थमा है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 

धनु राशिफल दिसंबर 2024 (Sagittarius December 2024 Horoscope)
धनु वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने राजनीति से लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परेशानियां रहेंगी और अधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा। भाई को सेहत से जुड़ी परेशानी रहेगी। परिवार में जमीन को लेकर विवाद हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफल रहेंगे। पत्नी के लिए यह माह उन्नति भरा रहेगा। अगर आप पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आपका अपने पार्टनर से मोहभंग हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से मतभेद होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है। 


ये भी पढ़ें-

Mesh Rashifal 2024: जनवरी से दिसंबर तक...कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2024


Vrishbh Rashifal 2024: वृषभ राशि वालों के लिए कितना खास रहेगा 2024 का 12 महीना?, पढ़ें, वृषभ राशिफल 2024


Mithun Rashifal Year 2024: दुर्घटना-नुकसान और विवाद, क्या 2024 में कुछ अच्छा भी होगा मिथुन राशि वालों के साथ?


Kark Rashifal Year 2024: राजनीति-बिजनेस या नौकरी, साल 2024 में कर्क राशि वालों को किस क्षेत्र में मिलेगी सक्सेस?


Singh Rashifal Year 2024: क्या इस साल दूर हो पाएंगी सिंह राशि वालों की परेशानियां, जानें वार्षिक राशिफल 2024 से?


Kanya Rashifal Year 2024: क्या साल 2024 में कन्या राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ या इस बार भी रहेंगे खाली हाथ?


Tula Rashifal Year 2024: तुला राशि वालों को नेम और फेम के साथ क्या पैसा भी मिलेगा साल 2024 में? जानें वार्षिक राशिफल से


Vrishchik Rashifal Year 2024: धोखा-साजिश और नुकसान, वृश्चिक राशि वालों के लिए और क्या-क्या लेकर आया है साल 2024?


राशिफल 2024: स्टूडेंट्स, बिजनेसमैन या नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा Makar Rashifal 2024


Kumbh Rashifal Year 2024: लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस या नौकरी, जानें साल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए क्या ठीक रहेगा?


Meen Rashifal Year 2024: नौकरी-लव लाइफ और बिजनेस, कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए साल 2024?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!