Lucky Rashi 31 October 2024: दिवाली पर कौन रहेगा किस्मत वाला-किसे मिलेगा पैसा?

Published : Oct 30, 2024, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_31-Oct-2024

सार

31 अक्टूबर, दिवाली पर वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए खास योग बन रहे हैं। धन लाभ, सफलता, खुशियां और शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जानें आपकी राशि का क्या हाल?

Lucky Rashi of 31 October 2024: 31 अक्टूबर, गुरुवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ये दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। ये हैं 31 अक्टूबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन।

वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 31 अक्टूबर, गुरुवार को धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ इंजाय करेंगे। नौकरी में शुभ फल मिलेंग। सेहत में पहले से भी सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता इस दिन मिलेगी। नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। अतिरिक्त धन लाभ होने से खुशी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी।

कन्या वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोग 31 अक्टूबर को लकी यानी किस्मत वाले रहेंगे। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से दिन अच्छा है। कोई गुड न्यूज भी इन्हें इस दिन मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

 

वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे इनकी टेंशन दूर होगी। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग भी इस दिन बन रहे हैं। मनचाहा भोजन मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मीन वाले रहेंगे सुखी

इस राशि के लोग आज सुखी रहेंगे। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। लव लाइफ के विवाद दूर होंगे। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज