Aaj Ka Panchang 14 नवंबर 2023: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

Published : Nov 14, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-14-Nov-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 14 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

Govardhan Puja 2023: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर धारण कर गोकुलवासियों की रक्षा की थी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

14 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 November 2023)
14 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02.36 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:54 से शाम 04:16 तक रहेगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त (Goverdhan puja 2023 Shubh Muhurat)
- सुबह 06:43 से 08:52 तक (प्रातःकाल मुहूर्त)
- सुबह 10:45 से दोपहर 12:05 तक
- दोपहर 12:05 से 01:26 तक

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा, सूर्य और मंगल तुला राशि में रहेंगे। इस दिन शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

14 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 14 7:24 AM
चन्द्रास्त - Nov 14 6:20 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 04:59 PM – 06:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:07 AM – 05:55 AM

14 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:27 AM – 10:49 AM
कुलिक - 12:11 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:54 AM – 09:38 AM और 10:52 PM – 11:45 PM
वर्ज्यम् - 08:55 AM – 10:29 AM


ये भी पढ़ें-


Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा सहित पूरी डिटेल


Bhai Dooj 2023: भाई दूज कब, 14 या 15 नवंबर को? नोट करें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज