Guru Uday 2025: सावन से पहले उदय होगा गुरु, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत-शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published : Jul 02, 2025, 11:54 AM IST
Guru Uday 2025 rashifal

सार

Guru Uday 2025:देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह इस समय मिथुन राशि में अस्त है। 9 जुलाई को गुरु उदय हो जाएंगे, जिसका सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव 4 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। 

Guru Uday Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह बहुत ही शुभ ग्रह है। ये ग्रह साल में एक बार राशि बदलता है और समय-समय पर अस्त व उदय भी होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह मिथुन राशि में अस्त है, जो 9 जुलाई को उदय हो जाएगा। गुरु के उदय होते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। इनके अटके काम पूरे होंगे, धन लाभ भी होगा। ऐसा भी कह सकते हैं कि इनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

वृषभ वालों को होगा धन लाभ

गुरु के उदय होने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामलों में भी लाभ की स्थिति बनेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगा। अगर लव लाइफ में कोई समस्या है तो वह दूर हो सकती है। पार्टनर से कोई महंगा उपहार भी मिल सकता है।

सिंह वालों को मिलेगी राहत

इस राशि के लोगों को दौड़-भाग से राहत मिलेगी। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे ये कर्ज चुकता कर सकते हैं। संतान को लेकर जो परेशानी चल रही है वह भी दूर हो सकती है।

तुला वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जो लोग पहले से नौकरी में उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। भविष्य के लिए जो भी योजना बनाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

कुंभ वाले रहेंगे खुशहाल

गुरु के उदय होने से कुंभ राशि वालों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। पारिवारिक झगड़े समाप्त होंगे। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज समाज में गर्व का अहसास दिलाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सही मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। धन लाभ के योग भी बार-बार बनेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज