Rahu Gochar 2025: 4 राशि वालों पर मेहरबान होगा राहु, खुशियों से भर देगा झोली, क्या आप भी हैं लिस्ट में?

Published : May 08, 2025, 08:32 PM IST
Rahu Gochar 2025

सार

Rahu Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह कहा जाता है। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। इस बार 18 मई को ये ग्रह राशि बदलेगा, जिससे 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। 

Rahu Ka Rashifal: राहु एक ऐसा ग्रह है, जो रंक को राजा और राजा को रंक बना सकता है। इसे मायावी और छाया ग्रह भी कहा जाता है। इस ग्रह की खास बात है ये कि ये 18 महीने में एक बार राशि बदलता है यानी डेढ़ साल तक ये एक ही राशि में रहता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में स्थित है। 18 मई को राहु मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। राहु का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली आएगी। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वाले को मिलेगी नौकरी

राहु के गोचर से इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति के कोई मामले कोर्ट में चल रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर पूरे परिवार में खुशियां भर देंगी। अगर आपने कोई सरकारी टेंडर भरा है तो उसमें भी जीत आपको ही मिलेगी।

कर्क वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में अचानक तेजी आ सकती है। अगर इस राशि के लोगों पर कोई कर्ज है तो वह भी चुकता हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। राहु के प्रभाव से इस राशि के लोगों के जीवन स्तर में भी काफी सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

राहु के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये समय आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अनुकूल है। सेहत में सुधार होगा।

मीन वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही शानदार रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है, नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। अतिरिक्त आय के योग भी बन रहे हैं। लग्जरी चीजों की खरीदी करेंगे। नया प्लॉट या फ्लैट भी खरीद सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज