
ज्योतिष में, गुरु को ज्ञान, बुद्धि, धर्म, न्याय, धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। उनकी राशि परिवर्तन जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक और गहरा प्रभाव डालता है। गुरु ग्रह वर्तमान में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 1 मई, 2024 से इस राशि में गोचर कर रहे हैं और पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। 2025 के संदर्भ में, देवगुरु अगले साल कुल 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे।
पहला राशि परिवर्तन: बुधवार, 14 मई, 2025 को 23:20 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु वर्तमान में वक्री हैं और वृषभ राशि में हैं।
दूसरा राशि परिवर्तन: 18 अक्टूबर, 2025, शनिवार को देवगुरु 21:39 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे।
तीसरा राशि परिवर्तन: शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 को 15:38 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। गुरु की कृपा से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए अवसर प्राप्त होंगे और विद्यार्थियों को करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में लाभ या अतिरिक्त आय के स्रोत खुल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए भी अनुकूल रहेगा। गुरु की कृपा से उनकी संचार क्षमता में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। गुरु की कृपा से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और करियर में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहकर मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। गुरु की कृपा से उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेगी।
धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। गुरु की कृपा से उनकी शिक्षा में प्रगति, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। यात्राएं सुखदायक रहेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। गुरु की कृपा से, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ उनके संबंध मजबूत होंगे, वे सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे और मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बनेंगे।
मीन राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। गुरु की कृपा से उनकी कलात्मक प्रतिभा निखरेगी, आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी और मानसिक शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।