
उज्जैन. पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार सूर्य वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। हमारे देश में लगभग 30 प्रकार के पंचांग प्रचलित हैं। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष में प्रथम तिथि प्रतिपदा कहलाती है। दूसरी तिथि को द्वितिया, तीसरी तिथि को तृतीया और इसी क्रम में चलते हुए अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें जया एकादशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी कहते हैं। कुछ ग्रंथों में इसे अजा और भीष्म एकादशी भी कहा गया है। इस दिन भगवान विष्णु के उपेंद्र रूप की पूजा की जाती है। जया एकादशी पर पानी में गंगाजल और तिल मिलाकर नहाने की परंपरा है। ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप और दोष खत्म हो जाते हैं। इस दिन तिल खाएं और इसका दान भी करें।
1 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 February 2023)
1 फरवरी 2023, दिन बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 02:00 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इंद्र, वैधृति और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:40 से 2:02 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृष राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
1 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - Feb 01 2:26 PM
चन्द्रास्त - Feb 02 4:36 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।
1 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:33 AM – 9:55 AM
कुलिक - 11:18 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
वर्ज्यम् - 12:48 PM – 02:36 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।