
उज्जैन. इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास चल रहा है। वैसे तो ये पूरा महीना ही शिवमय है, लेकिन इस महीने में आने वाले सोमवार पर की गई शिव पूजा का खास महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार सावन का पहला सोमवार आज यानी 10 जुलाई को है। इस दिन अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके स्वामी रुद्रदेव हैं, जो शिव का ही स्वरूप हैं, जिसके चलते सावन के पहले सोमवार का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
10 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 July 2023)
10 जुलाई 2023, दिन सोमवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 06.44 तक रहेगा, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये सावन का पहला सोमवार रहेगा। सोमवार को रेवती नक्षत्र शाम 07.00 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:31 से 09:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। जहां पहले से गुरु और राहु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी नाम का शुभ योग बनेगा, वहीं चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
10 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 10 12:02 AM
चन्द्रास्त - Jul 10 12:44 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 04:38 PM – 06:12 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:15 AM – 05:03 AM
10 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:52 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:58 PM – 01:52 PM और 03:38 PM – 04:32 PM
वर्ज्यम् - 03:03 PM – 04:40 PM
ये भी पढ़ें-
Sawan Somwar Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा सावन सोमवार व्रत का फल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।