
उज्जैन. पंचांग हमारे लिए बहुत उपयोगी है। ये पुरातन समय से ही हमारे बहुत काम आ रहा है। इसमें दिन भर के शुभ मुहूर्त के साथ-साथ विशेष कार्य जैसे- विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि के भी मुहूर्त आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही साथ ग्रहों की स्थिति भी इसमें से जानी जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
12 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 June 2023)
12 जून 2023, दिन सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10:35 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01:49 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से गद और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:25 से 09:05 तक रहेगी।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु-राहु मेष राशि में रहेगा।
12 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jun 12 1:27 AM
चन्द्रास्त - Jun 12 1:52 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:52 PM
12 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:26 PM
कुलिक - 2:07 PM – 3:47 PM
दुर्मुहूर्त - 12:53 PM – 01:46 PM और 03:34 PM – 04:27 PM
वर्ज्यम् - 01:41 AM – 03:16 AM
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जून 2023: किसे मिलेगी परफेक्ट जॉब- कौन रहेगा बीमारियों से परेशान? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से
साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 18 जून 2023: कौन जाएगा पार्टनर के साथ डेट पर-किसे मिलेगा परफेक्ट लवमेट? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।