
उज्जैन. प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में शिवजी की पूजा शाम को करने का विधान है। मान्यता है कि ये व्रत सबसे पहले चंद्रमा ने किया था, जिससे उन्हें कुष्ठ रोगों से मुक्ति मिली थी। इसलिए चंद्र दोष के निवारण के लिए भी ये व्रत किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 April 2023)
17 अप्रैल 2023, दिन सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी दोपहर 03:46 तक रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, ब्रह्म, इंद्र नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:43 से 9:17 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
17 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Apr 17 4:13 AM
चन्द्रास्त - Apr 17 4:07 PM
17 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:52 AM – 12:26 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:42 PM और 03:22 PM – 04:13 PM
वर्ज्यम् - 11:29 AM – 12:59 PM
साप्ताहिक टैरो राशिफल 17 से 23 अप्रैल 2023: किसे होगा धन लाभ-राजनीति में किसे मिलेगा बड़ा पद? जानें टैरो एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।