
उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है जैसे शक, युधिष्ठिर आदि, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। पंचांग बनाते समय नक्षत्रों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 27 नक्षत्र होते हैं। अलग-अलग वारों के साथ मिलकर ये कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 February 2023)
17 फरवरी 2023, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 11.36 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:41 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, सूर्य और शनि (अस्त) कुंभ राशि में, चंद्रमा धनु में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
17 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Feb 17 4:21 AM
चन्द्रास्त - Feb 17 3:06 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03
17 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:30 PM – 4:55 PM
कुलिक - 8:26 AM – 9:51 AM
दुर्मुहूर्त - 09:17 AM – 10:02 AM और 01:03 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 03:33 AM – 04:58 AM
Hindu Tradition: रात को आटा गूंधकर रखना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं?
Ashubh Yog April 2023: अप्रैल 2023 में बनेंगे 2 सबसे अशुभ योग, जिससे हो सकता है जान-माल का नुकसान
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।