
उज्जैन. इस बार 18 जुलाई, मंगलवार को सावन का अधिक मास शुरू होगा। धर्म ग्रंथों में अधिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। इसे मल मास और पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। स्वयं भगवान विष्णु इसके स्वामी हैं। इस महीने में पवित्र नदी में स्नान करने और गरीबों को दान करने का खास महत्व है। 18 जुलाई से शुरू हुआ सावन का अधिक मास 16 अगस्त तक रहेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
18 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 July 2023)
18 जुलाई 2023, दिन मंगलवार को सावन का अधिक मास शुरू हो जाएगा। इस दिन श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण, वज्र और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 03:52 से 05:31 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को सूर्य, चंद्रमा और बुध कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
18 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य
करण- किस्तुघन और बव
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jul 18 6:02 AM
चन्द्रास्त - Jul 18 8:00 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 12:49 AM – 02:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:18 AM – 05:06 AM
18 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:14 AM – 10:53 AM
कुलिक - 12:33 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:34 AM – 09:27 AM, 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 02:07 PM – 03:54 PM
ये भी पढ़ें-
सूर्य ने किया कर्क राशि में प्रवेश, जानें किसे होगा लाभ-किसे नुकसान?
Mahakal Video: सावन में रोज हो रहा है बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार, देखने उमड़ रही भीड़
Shivji Ke Mantra: सावन मास में करें शिवजी के इन 5 में से किसी 1 मंत्र का जाप, जाग सकती है सोई किस्मत
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।